14 मई 2014 - 16:17
ईरान ने तुर्की की जनता और सरकार के प्रति सहानुभूति जताई।

ईरान के विदेशमंत्रालय ने तुर्की में कोयले की एक खदान में दो सौ से अधिक खनिकों के मारे जाने पर इस देश की सरकार व जनता से संवेदना जताई है।

ईरान के विदेशमंत्रालय ने तुर्की में कोयले की एक खदान में दो सौ से अधिक खनिकों के मारे जाने पर इस देश की सरकार व जनता से संवेदना जताई है।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफख़म ने तुर्की की जनता और सरकार के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस विस्फोट में बच जाने वालों के संदर्भ में कहा है कि ईरान हर प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है। मंगलवार को तुर्की के मानिसा प्रांत के सोमा क्षेत्र में कोयले की खदान में एक विस्फोट हो गया जिसमें २०१ लोगों के हताहत और ८० अन्य के घायल होने की सूचना है।

टैग्स